Top 20 up news

Bình luận · 132 Lượt xem

कल रात बाहुबली और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल हार्टअटैक से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी को जे

कल रात बाहुबली और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल हार्टअटैक से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी को जेल में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरें आ रही हैं कि पहले भी कई दफा जेल में उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है और कई बार उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल भी ले जाया गया था। मुख्तार की मौत के बाद सियासत गरमा गई है।  विपक्षी पार्टियों ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।   

U.P में  योगी का हाई अलर्ट जारी

बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद योगी आदित्यनाथ ने एक्शन लेते हुए मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही U.P में भी हाई अलर्ट है और STF कप्तानों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। 

14 घण्टे अस्पताल में रहा

खबरों के मुताबिक जब मुख्तार इलाज के दौरान ही बेहोश हो गया था। जिसके तुरंत बाद ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात भी किया गया। दरअसल मुख्तार को दो दिन पहले ही बुधवार 27 मार्च को अस्पताल में तबीयत खराब होने की वजह से भर्ती कराया गया था। उस वक्त मुख्तार पूरे 14 घण्टे अस्प्ताल में रहा। फिर शाम को उसे दोबारा जेल भेजा गया था। 

स्वास्थ्य परीक्षण में सब सामान्य 

बुधवार को जब जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, लेकिन रिपोर्ट में सब कुछ सामान्य निकला। वहीं दो दिन बाद फिर से तबीयत बिगड़ी और बांदा के अस्पताल में मुख्तार की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

दो बार पेट का एक्सरे 

ऐसा कहा जा रहा है कि जेल में उसकी स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। अंसारी को उल्टी हुई जिसके बाद पुराने डॉक्टर को भी उसके इलाज के लिए बुलाया गया था। उसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहीं मंगलवार को मेडिकल चेकअप के दौरान दो बार उसके पेट का एक्सरे किया गया था।  साथ ही ब्लड सैंपल को भी कलेक्ट किया गया था।

 रोजा रखता था मुख्तार

शुगर, CBC, LFT (लिवर फंक्शन टेस्ट),  इलेक्ट्रोलाइट (सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम) की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर वापस बांदा जेल भेज दिया गया था। खबरों के अनुसार मुख्तार अंसारी रोजा रखता था। गुरुवार को भी उसने रोजा रखा था, जिसके उसकी तबीयत खराब हो गई।

Bình luận